CG: BJP की जांच कमेटी पहुंची कवर्धा, नंदकुमार साय ने की, बुधराम बैगा मामले में SIT जांच की मांग
Kawardha जिला के कुकदूर थाना क्षेत्र के वनांचल ग्राम कमराखोल मे बुधराम बैगा की आत्महत्या मामले में छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा गठित 5 सदस्यीय कमेटी ने SIT जांच की मांग कर दी है। इसके साथ ही पूर्व राज्यसभा सांसद नंदकुमार साय ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुये बुधवार बैगा के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि एवं 10 एकड़ जमीन, परिवार के 1 सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

कवर्धा पहुंची भाजपा की 5 सदस्यीय जांच कमेटी
आज भाजपा की 5 सदस्यीय जांच टीम मामले की जांच करने कमराखोल पहुंचे हुये थे परिजनों से भेंट मुलाकात कर परिजनों से बुधराम बैगा के मौत की जानकारी ली। जांच टीम में पूर्व राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंदकुमार साय ,भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा सहित 5 सदस्यीय टीम ने बुधराम बैगा के घर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।

बुधराम बैगा ने की थी आत्महत्या, दो रेंजर हुए थे निलंबित
कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र के ग्राम कमराखोल में 10 सितंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। इस मामले में वन विकास निगम के तत्कालीन दो डिप्टी रेंजरो पर 50 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप भी लगा था। हालांकि प्रशासन ने दोनो डिप्टी रेंजरो पर निलंबन की कार्रवाई भी की गई, और दोनों को पुलिस रिमांड पर जेल भेज दिया गया था।

भाजपा नेताओं ने की पीड़ित परिवार को नौकरी देने की मांग
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जांच दल के सदस्य नंदकुमार साय ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुये राज्य सरकार से आदिवासी बुधवार बैगा के परिजनों को 1 करोड़ की मुआवजा एवं 10 एकड़ जमीन व परिवार के 1 सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। इस पुरे मामले मे वन विकास निगम के अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़े. CG: पीड़ित बैगा परिवार से मिले मंत्री अकबर, मृतक के 4 बच्चे पढ़ेंगे हॉस्टल में, आरोपी रेंजर हुए निलंबित
भाजपा ने की एसआईटी जांच की मांग
वही भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुये कहा की दो डिप्टी रेंजरो के अलावा और भी कर्मचारियों ने प्रताड़ित किया है उनके उपर तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही, बुधराम बैगा के परिजनों को न्याय नहीं मिलने पर राज्य सरकार के वन मंत्री का घेराव करने की चेतावनी भी दी। नन्दकुमार साय ने इस मामले की सीबीआई जांच या एसआईटी जांच की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications