Chhattisgarh: भाजपा ने राहुल गांधी से पूछे सवाल, लखमा महंत के बयान पर क्या आपकी रजामंदी है?

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने राहुल गांधी से तीखे सवाल किये है। शनिवार को किरण सिंहदेव ने बयान जारी करके कहा कि क्या अपने दौरे से पूर्व राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को गाली देने और मारने जैसे बयान देने के लिए कांग्रेस के नेताओं को अप्रत्यक्ष तरीके से टॉस्क दिए थे। जिस तरीके से राहुल गांधी के बस्तर दौरे से पूर्व कांग्रेस के नेताओं ने मोदी जी पर लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहे थे, उससे प्रथम द्ष्टया यही प्रतीत होता है कि कांग्रेस के नेताओं को पीएम मोदी को गाली देने के लिए कहा गया था। कांग्रेस के इंडी दल के नेता भी राहुल की भाषा में पीएम मोदी को बार-बार अपमानित कर रहे हैं, जो एक सभ्य राजनीतिक शुचिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की श्रेणी में नहीं आता है।

cg
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि बस्तर से कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा ने राहुल के दौरे के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा था कि कवासी लखमा जीतोड़, नरेंद्र मोदी ढोलतोर। यानी कवासी लखमा जीतेगा और नरेंद्र मोदी मरेगा, खेल खत्म, राम-राम। राहुल गांधी बताएं क्या इस बयान पर आपकी रजामंदी थी। क्या कांग्रेसी अपनी हार से इतना मानसिक संतुलन खो चुके हैं कि लखमा पुलिस वालों को भी धनुष तीर मारने के लिए कहते हैं। क्या यही है आपके कांग्रेस की मुहब्बत की दुकान है, जहां से सिर्फ नफरत बांटा जाता है। कांग्रेस अब वामपंथी विचाराधारा को अपना चुकी है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने राजनांदगांव में एक सभा के दौरान प्रधानमंत्री के सिर फोड़ने का बयान दिया है। इस बयान को लेकर उपजे जनाक्रोश के चलते भूपेश बघेल ने महंत के बयान के अर्थ के मायने बताकर उसे सही ठहराने लगे। जबकि महंत के इस बयान को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने गंभीरता से लेने के बजाए पीएम मोदी को गाली देने की मौन स्वीकृति दे दी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि राहुल गांधी आज अपनी न्याय यात्रा में देश में नफरत फैलाने के बाद अब अपने चुनाव प्रचार में भी पीएम मोदी को लेकर दुष्प्रचार करने में लगे। उन्होंने कहा, राहुल गांधी आज फिर अपने झूठे न्याय पत्र के जरिए केंद्र की सत्ता में काबिज होना चाहते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता अब कांग्रेस के झूठ के पुलिंदे न्याय पत्र पर भरोसा नहीं करने वाली है। क्योंकि जनता समझ चुकी है कि पहले कांग्रेस झूठे वादे कर वोट लेती है फिर सत्ता पर काबिज होकर जनता को ठगने और झांसा देती है। कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश की सरकार में अनगिनत घोटाले और भ्रष्टाचार को कांग्रेसियों ने अंजाम दिया है। कांग्रेस ने शराबबंदी सहित कई वादों को पूरा नहीं कर पाई।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की नक्सलियों को दो टूक, लैंडमाइन बिछाकर हासिल नहीं हो सकता बस्तर के विकासc

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+