छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की नक्सलियों को दो टूक, लैंडमाइन बिछाकर हासिल नहीं हो सकता बस्तर के विकास
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को कहा कि लैंडमाइन बिछाकर बस्तर के विकास का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। सचमुच ही माओवादी अगर बस्तर के विकास और खुशहाली के पक्षधर हैं तो उन्हें बारूद और बंदूक का रास्ता छोड़कर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर यकीन करना होगा। आज बस्तर नक्सलियों के बिछाए गए लैंडमाइन से लहू-लुहान है। विनाश छोड़कर उन्हें विकास का रास्ता अपनाना ही होगा। उपमुख्यमंत्री बीजापुर मे आईडी ब्लास्ट से एक मजदूर की मौत व एक अन्य के घायल होने की घटना पर चिंता व्यक्त कर रहे थे । उन्होंने घायल का समुचित इलाज कराए जाने का आश्वासन दिया।

12 अप्रैल को जिला बीजापुर के थाना गंगालूर क्षेत्रांतर्गत ग्राम डुमरी पालनार (थाना से लगभग 17 किमी. पूर्व दिशा) में लगभग 12:00 बजे पुलिया निर्माण कार्य में लगे मजदूर मुन्ना भारती (उम्र 52 वर्ष) ग्राम छोटेदेवड़ा, थाना बकावंड, जिला बस्तर के आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से दोनो पैर गंभीर रूप घायल हो गया था। जिसे उपचार हेतु नेलसनार हास्पिटल लाया जा रहा था, रास्ते में ही मृत्यु हो गई। जिसका पोस्टमार्डम नेलसनार में कराया जा रहा है। उक्त घटना में 01 और मजदूर दिनेश कश्यप पिता अमल साय कश्यप उम्र 31 वर्ष निवासी छोटेदेवड़ा विकासखंड बस्तर जिला बस्तर के बायीं कॉन में सुनाई नहीं दे रहा हैं। मजदूर का ईलाज मिरतूर अस्पताल में चल रहा है।
मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि मैं फिर दोहरा रहा हूं कि आईईडी नहीं पहचानता कि इस पर पैर रखने वाला कौन है, इसका शिकार बड़ी संख्या में बस्तर के आदिवासी भाई और मवेशी हो रहे हैं। लगातार ied ब्लास्ट की घटनाएं हो रही हैं , जो सरकार के साथ हर उस व्यक्ति के लिए चिंता का विषय है जो लोकतान्त्रिक मूल्यों की परवाह करता है।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने आगे कहा है कि यह विनाश के रास्ते से नक्सलियों को कुछ हासिल नहीं होने वाला। नक्सलियों को विकास के लिए अपनी भूमिका तय करनी चाहिए। यह भूमिका हिंसा का रास्ता छोडकर ही संभव है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के बस्तर में बोले राजनाथ सिंह, डायनासोर की तरह लुप्त हो जाएगी कांग्रेस पार्टी
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications