छत्तीसगढ़ भाजपा ने कांग्रेस से पूछा, कांग्रेस की हार के जवाबदेही कब तक तय होगी
Chhattisgarh BJP: छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक रंजना साहू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के ताजा बयान का हवाला देकर उनसे जानना चाहा है कि कांग्रेस की हार के लिए अगर कोई एक नेता जिम्मेदार नहीं है, तो जो-जो नेता जिम्मेदार हैं, उनकी जवाबदेही कब तक तय की जा रही है?
साहू ने कहा कि कांग्रेस छह माह पहले विधानसभा और अभी हाल ही के लोकसभा चुनाव में हुई अपनी शर्मनाक एक बार फिर अंतर्कलह से घिर गई है और बजाय हार के कारणों की समीक्षा करने के या हार की बौखलाहट में ऊलजलूल व अमर्यादित बयान देकर प्रलाप कर रहे हैं, या फिर आपसे में ही आरोप-प्रत्यारोप करके हार के लिए के एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता साहू ने कहा कि कांग्रेस में एक तरफ लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस के नेता हार की समीक्षा की मांग उठाने लगे हैं। चुनाव में प्रत्याशी चयन से लेकर अन्य मामलों में पहले भी नाराजगी सामने आई थी। हार के बाद अब वरिष्ठ नेताओं ने कई लोकसभा में बाहर से प्रत्याशी उतारे जाने और स्थानीय लोगों को दरकिनार करने का मुद्दा बना लिया है। साहू ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में फेरबदल की सुगबुगाहट इस बात का साफ संकेत है कि हार का ठीकरा फोड़ने के लिए मत्था तलाशा जा रहा है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता साहू ने कहा कि प्रदेश प्रभारी और कांग्रेस हाईकमान को चुनाव के समय कांग्रेस पदाधिकारियों ने पत्र लिखकर संगठन में अनियमितता सहित कई मामलों से अवगत कराया था। प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में रहते हुए यहाँ पर विधानसभा चुनाव हारी। अब लोकसभा चुनाव हारने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कामकाज पर भी उंगली उठ रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन की ओर से कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को अपने ही प्रत्याशियों पर टिप्पणी किए जाने पर पार्टी से निलंबन और निष्कासन की कार्रवाई की गई थी।
यह भी पढ़ें किसान सम्मान निधि से CG के 23 लाख से अधिक किसान होंगे लाभान्वित, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रवक्ता का बयान












Click it and Unblock the Notifications