मुंबई से पश्चिम बंगाल जा रहे युवक की छत्तीसगढ़ में मौत, रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में मुंबई से पश्चिम बंगाल जा रहे एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसका कोरोना संबंधित जांच किया गया, जिसमें वो पॉजिटिव पाया गया। इस बात की जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीटर पर ट्वीट के माध्यम से दिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि मृतक युवक बस में सफर कर रहा था। लेकिन भिलाई पहुंचते ही उसकी तबीयत खराब होनी शुरू हो गई फिर अचानक उसकी मौत हो गई।

chhattisgarh bhilai man died due to coronavirus

युवक की मौत के बाद उसका सैंपल रायपुर एम्स भेजा गया, जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते 24 मई को महाराष्ट्र से एक बस के जरिये युवक पश्चिम बंगाल के लिए निकला था। जीआरपी चौरदा इलाके के पास बस खराब हो गई। इस बस में सवार युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। युवक ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। कुछ देर बाद ही वहीं उसकी मौके पर मौत हो गई। एहितयातन मृतक युवक का सैंपल जांच के लिए एम्स भेजा गया, जहां उसके कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वहीं मृतक के परिजनों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है। उनके सैंपल जांच के लिए एम्स भेज दिया गया है।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मृतक के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट की जानकारी अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मुंबई से पश्चिम बंगाल जाने वाली बस में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जब बस खराब हुई। शरीर को सभी उचित सावधानियों के साथ संभाला गया और परीक्षण के लिए नमूने लिए गए। एम्स रायपुर से आई रिपोर्ट पॉजिटिव है। बताया जा रहा है कि मृतक का छत्तीसगढ़ से कोई संबंध नहीं था। बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 361 हो गई है।

बीते मंगलवार को एक दिन में 68 नए मामले सामने आए हैं, जिससे अब सक्रिय मरीजों की संख्या 282 हो गई है तो वहीं कुल मरीजों को मिलाकर आंकड़ा 361 तक पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में जिस तेजी से कोरोना का संक्रमण फैल रहा है. जांच की रफ्तार में भी थोड़ी तेजी नज़र आ रही है। मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ में कुल 57479 संदिग्धों की जांच की गई है, जिनमें 55539 संदिग्ध नेगेटिव तो अब तक 361 के पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 1580 संदिग्धों की जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+