छत्तीसगढ़ः 40 मजदूरों से भरी बस को कोयले से लदे ट्रक ने सामने से मारी जोरदार टक्कर, हुआ भीषण हादसा

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी बस को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि हादसे में बस का ड्राइवर सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इलाज के लिए सभी घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

Recommended Video

    Chhattisgarh Accident: Bemetara में Migrant Workers की बस हादसे का शिकार, 3 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    chhattisgarh bemetara road accident two people died

    बेमेतरा जिले के बिलासपुर-रायपुर मार्ग पर ये हादसा हुआ है। बस में कुल 40 मजदूर सवार थे। मजदूरों को लेकर बस बिलासपुर रेलवे स्टेशन की तरफ आ रही थी तभी ये दर्दनाक हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। दुर्घटना में करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे को लेकर एएसपी विमल वैश्य ने बताया कि बस में सवार मजदूरों को पुणे से झारखंड जाना था। राजनांदगांव के पास सभी मजदूरों को छोड़ गया।

    इसके बाद यहां से शासन की बस से उन्हें बिलासपुर स्टेशन ले जाया जा रहा था। मजदूरों को झारखंड की ट्रेन से आज दोपहर रवाना होना था। एएसपी के मुताबिक बिलासपुर-रायपुर मार्ग पर मीत ढाबे के पास कोयले से भरे ट्रक और बस में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। ट्रक बिलासपुर की तरफ से आ रहा था। हादसे में बस के ड्राइवर सहित दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 25 घायल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+