CG News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री रुद्र गुरू के काफिले पर पथराव, कई गाड़ियों के शीशे टूटे

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में कांग्रेस प्रत्याशी और छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री रूद्र गुरु के काफिले पर पथराव कर दिया गया। पथराव से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। इस मामले का आरोप भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों पर लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि रुद्र गुरू और उनके समर्थक सुरक्षित है। घटना नवागढ़ ब्लॉक के झलगांव में हुई है। वह चुनाव प्रचार से लौट रहे थे।

Bemetara Congress candidate Rudra Guru.

मामला सामने आने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थक बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। सभी नवागढ़ थाने पहुंचे हैं। समर्थकों के जानकारी अनुसार गुरु रुद्र गुरू महामाया मंदिर के दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। गाड़ी में रुद्र गुरू के बैठते ही 5-6 लोगों ने पथराव किया है। यह भी आरोप लगाया कि हमलावर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

काफिले में शामिल 3 गाड़ियों पर हमला किया गया है। आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गाड़ी पर हमला किया है। यह उनके खिलाफ षड्यंत्र किया गया है। हमलावरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने आए हैं। कार्रवाई नहीं होने पर कल थाने का घेराव किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+