छत्तीसगढ़- दिवाली के पहले सीएम बघेल ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर बोली ये बात
Chhattisgarh DA Hike: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव चल रहा है, 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। वहीं दिवाली के मौसम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य कर्मचारियों को इस त्यौहारी मौसमय में तोहफा देने पर विचार कर रही है। बुधवार को सीएम बघेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिससे लग रहा है कि छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने के बारे में बघेल सरकार सोच रही है।

हालांकि वर्तमान समय में चुनाव के चलते चुनाव आचार संहिता लगी हुई है इसलिए सीएम बघेल ने लिखा कि हैं हम सरकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार के बराबर डीए देना चाहते हैं। जिसके लिए निर्वाचन आयोग से इजाजत मांगी गई है। सीएम
सीएम भूपेश बघेल ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट लिखी
हम छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान डीए देना चाहते हैं. इसके लिए अधिकारियों को निर्वाचन आयोग से विधिवत अनुमति प्राप्त करने हेतु निर्देश दिया है।
गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल अपने वर्तमान कार्यकाल में दो बार डीए में बढ़ोत्तरी कर चुके हैं। पहली बार उन्होंने 5 फीसदी और दूसरी बार 4 फीसदी बढ़ोत्तरी की थी
इसके अलावा सितंबर 2023 में छत्तीसढ़ सरकार ने पेंशनसर्स के महंगाई भत्ते में भी बढोत्तरी का ऐलान किया था सीए ने पेंशनर्स को मिलने वाले महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत का इजाफा किया था।
अगर राज्य सरकार डीए में बढ़ोत्तरी करती है इससे सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी। याद रहे छत्तीसगढ़ में नियमित और अनियमित कुल 7 लाख कर्मचारी हैं।












Click it and Unblock the Notifications