छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत आज दाखिल करेंगे नामांकन, CM भूपेश बघेल होंगे शामिल
Chhattisgarh Congress: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन दाखिल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल हो रहे हैं। सोमवार को सीएम भूपेश बघेल सक्ती के दौरे पर रहेंगे,जहां वह दोपहर 1 बजे रायपुर से सक्ती के लिए रवाना होकर 1:45 पर आमसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में कांग्रेस केकांग्रेस प्रत्याशी नामांकन जमा करेंगे। ज्ञात ही कि सक्ति जिले में 3 विधानसभा है। सक्ती से डॉ चरणदास महंत, जैजैपुर से बालेश्वर साहू और चंद्रपुर से रामकुमार यादव कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन जमा करेंगे। इन नामों में सबसे खास नाम डॉ. चरणदास महंत का है,जो छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष हैं। वह पूर्व में सांसद और केंद्रीय गृहमंत्री भी रह चुके हैं।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ राज्य में दो चरणों में 90 सीटों के लिए मतदान होगा। प्रथम चरण के लिए 20 सीटों पर वोटिंग 7 नवंबर को होगी, जबकि 70 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण में मतदान 17 नवंबर को होगा।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ विधानसभा का रण, कांग्रेस प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications