छत्तीसगढ़ विधानसभा का रण, कांग्रेस प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए राज्य सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने सभी 90 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। रविवार को 7 रुकी हुई सीटों पर नाम का एलान भी हो ही गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी प्रत्याशियों को ट्वीट करके बधाई दी है।

सीएम भूपेश बघेल ने प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद तत्काल ट्वीट करके लिखा कि छत्तीसगढ़ महतारी का मिला आशीर्वाद, अब क्षेत्र की जनता भी देगी आशीर्वाद छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज प्रत्याशियों की तृतीय सूची जारी हुई है. सभी प्रत्याशियों को ढेर सारी शुभकामनाएँ।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची के बाद कांग्रेस ने प्रदेश की सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम साफ़ कर दिए हैं. कांग्रेस की अंतिम लिस्ट में 7 उम्मीदवारों के नाम हैं।
इसमें बैकुंठपुर विधानसभा सीट पर अंबिका सिंहदेव, सराईपाली विधानसभा सीट पर चतुरी नंद, कसडोल विधानसभा सीट पर संदीप साहू, सिहावा विधानसभा सीट पर अंबिका मरकाम, रायपुर उत्तर सीट से विधायक कुलदीप जुनेजा, महासमुंद विधानसभा सीट पर रश्मि चंद्राकर और धमतरी विधानसभा सीट पर ओंकार साहू को अपना चेहरा बनाया है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में वोटिंग होनी है। 7 और 17 नवंबर को वोटिंग और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: दूरदर्शन एवं आकाशवाणी पर मुफ्त में प्रचार कर सकेंगे राजनीतिक दल












Click it and Unblock the Notifications