दोबारा सरकार बनी तो सबसे पहले कराई जाएगी जातीय जनगणना, प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में खेला ओबीसी कार्ड
Priyanka Gandhi Kanker Rally: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ने लगा है। कांग्रेस की नगर निगम और पंचायत निकाय सम्मेलन में शुक्रवार को महासचिव कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हुए और बीजेपी सरकार पर हमला बोला।
कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र कांकेर में एक रैली को संबोधित करते हुए घोषणा किया कि "मैं ऐलान करती हूं कि अगर कांग्रेस छत्तीसगढ़ में दोबारा सरकार बनाती है तो हम बिहार की तरह राज्य में भी जाति जनगणना कराएंगे"प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं इस मंच से ऐलान करती हूं कि हमारी सरकार फिर से छत्तीसगढ़ में आएगी तो 10 लाख आवास गरीबों को दिए जाएंगे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी कांकेर में एक नगर निगम और पंचायत निकाय सम्मेलन में शामिल में सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए। इस दौरान वे 866 करोड़ रुपये के 518 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।
विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में फिर से बनती है तो हम जाति जनगणना करवाएंगे। इस बाबत छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जानकारी दी। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव भी इसी वर्ष होने वाले हैं। इस चुनाव से पूर्व प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ की जनता से कई वादे भी किए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव के बाद कांग्रेस दोबारा सरकार में आती है तो गरीबों को 10 लाख घर दिए जाएंगे।
प्रियंका गांधी का कहना कि 5 वर्ष पहले सरकार में आने के बाद कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को हिंसा के चंगुल से मुक्त कराया। उन्होंने कहा, केंद्र में भारतीय जनता पार्टी अमीरों के लिए है। उसे गरीबों, मध्यम वर्ग की कोई चिंता नहीं है। बता दें कि इससे पहले बिहार में जाति जनगणना कराई जा चुकी है। इस जनगणना के आंकड़ों पर कई तरह के विवाद भी देखने को मिल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications