छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती आज, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने किया नमन
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्रपति संभाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। ज्ञात हो कि छत्रपति संभाजी महाराज एक महान शासक और योद्धा थे। सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर संभाजी के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की है।
सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा कि अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम के प्रतीक छत्रपति संभाजी महाराज जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। ज्ञात हो कि छत्रपति संभाजी महाराज का जन्म 1657 में 14 मई को पुरंदर किले में हुआ था।

बताया जाता है कि संभाजी के बचपन में ही उनकी मां सईबाई का देहांत हो गया था। वह छत्रपति शिवाजी की दूसरी पत्नी थी। इसके पश्चात संभाजी का पालन-पोषण छत्रपति शिवाजी की मां जीजाबाई ने किया।
संभाजी का विवाह येसूबाई से हुआ था और इनके पुत्र का नाम छत्रपति साहू था। संभाजी ने मुगल बादशाह औरंगजेब की सेना को कई दफा युद्ध में हराया था। संभाजी महाराज अपनी वीरता और युद्ध कौशल के लिए प्रसिद्ध थे। संभाजी ने अपने शासन काल में 210 युद्ध किए और एक भी युद्ध नहीं में पराजय नहीं पाई, वह सदा अजेय रहे।
यह भी पढ़ें CG: नक्सलियों के लगाए बम की चपेट में आकर 2 बच्चों की मौत, सीएम विष्णुदेव साय ने जताई संवेदनाएं












Click it and Unblock the Notifications