CG: नक्सलियों के लगाए बम की चपेट में आकर 2 बच्चों की मौत, सीएम विष्णुदेव साय ने जताई संवेदनाएं

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की करतूत का शिकार मासूम बने हैं। पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए आईईडी बम की चपेट में आकर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि बीजापुर जिले के बड़े बोड़गा गांव के एक खेत में नक्सलियों द्वारा लगाये गए आईआईडी की चपेट में आने से गांव के दो मासूम बच्चों के देहावसान की दुःखद सूचना प्राप्त हो रही है।ईश्वर से उन अबोध बच्चों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।

cg news

सीएम विष्णुदेव साय ने आगे लिखा कि नक्सलवाद का काला साया हमारे बच्चों को निगल रहा है, जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता । इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। नक्सलियों को मासूमों के करुण मौत की क़ीमत अवश्य चुकानी होगी।

ज्ञात हो कि सोमवार को माओवादी प्रभावित बीजापुर जिले के ओड़सापारा में खेत में खेल रहे दो बच्चे आईईडी बी;ब्लास्ट का शिकार बन गए थे जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

पुलिस के अनुसार भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के इंद्रावती नदी के दूसरे छोर बसे बोड़गा गांव के ओड़सापारा में तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से प्लांट किये गए आईईडी की चपेट में आने से ग्राम बोड़गा निवासी लक्ष्मण ओयाम पिता मुन्ना ओयाम उम्र करीब 13 और बोटी ओयाम पिता कमलू ओयाम आयु करीब 11 की मौके पर ही मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें सुशील मोदी के निधन से छत्तीसगढ़ में भी शोक की लहर, सीएम विष्णुदेव साय समेत कई नेताओं ने जताया दुख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+