चरणदास महंत, रामकुमार यादव और बालेश्वर साहू ने दाखिल किया नामांकन, CM भूपेश बघेल हुए शामिल

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों द्वारा नामांकन भरने की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को सक्ति में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत अन्य 2 कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किये। सीएम भूपेश बघेल और कुमारी सैलजा की उपस्थिति में कांग्रेस ने इस नामांकन रैली को भव्य रूप दिया।

MAHANT NOMINATION

सोमवार को 3 कांग्रेस प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा की उपस्थिति में सक्ती जिले के सक्ती, चंद्रपुर और जैजैपुर क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर को नामांकन जमा किया गया। नामांकन जमा करने वाले नेताओं में सक्ती के कांग्रेस प्रत्याशी डा. चरण दास महंत, चंद्रपुर से रामकुमार यादव और जैजैपुर से बालेश्वर साहू शामिल थे।

मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनाव 2023 के संदर्भ में जिले के सक्ती, चन्द्रपुर और जैजैपुर 3 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर को नामांकन की कार्यवाही के दूसरे दिन 08 अभ्यार्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे,जबकि 5 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन कराया। इस तरह कुल 23 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया और 05 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए हैं।

सक्ती में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने किसानों की कर्जमाफ़ी करने की बड़ी घोषणा की है। सीएम भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि ठीक 5 साल पूर्व आप लोगों ने कांग्रेस पर भरोसा जताते हुए, हमें तीन चौथाई बहुमत देकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। हमारी सरकार ने आपके भरोसे पर खरा उतरते हुए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिससे प्रदेश के किसान, मजदूर समेत सभी वर्गों का उत्थान हुआ है।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh:किसानों से कर्जमाफी का वादा, भूपेश बघेल ने खेला मास्टर स्ट्रोक, विपक्ष और किसानों ने पूछे यह सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+