छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी, 97.43 % रहा रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से देखें नतीजे

रायपुर, जुलाई 25: कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इस बार सीबीएसई सहित कई राज्यों ने बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कर मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट तैयार किया है। वहीं छत्तीसगढ़ में एग्जाम रद्द नहीं किए गए थे और घर से परीक्षा देने का मौका दिया गया था। ऐसे में अब बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आने शुरू हो गए है। इसी क्रम में आज रविवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित किया है। बोर्ड की ओर से 12 बजे परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। 12वीं की परीक्षा में इस साल 2.5 लाख से ज्यादा स्टू़डेंट्स ने हिस्सा लिया हैं, जिनका अब रिजल्ट आ गया हैं।

Recommended Video

    CGBSE 12th Result 2021: छत्तीसगढ़ 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी | वनइंडिया हिंदी
    CGBSE 12th Result

    अपना रिजल्ट जानने के लिए छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। वहीं छात्र अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके अपने परिणाम की जानकारी हासिल कर सकते हैं। आपको बता दें कि कोविड के डर के बीच छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षा आयोजित करने का फैसला करते हुए छात्रों को एग्‍जाम फ्रॉम होम किया था। पेपर छात्रों को घर ले जाने के लिए दिए थे और 5 दिन के अंदर स्‍कूल में जमा करने के निर्देश दिए थे।

    बोर्ड की ओर से परीक्षा 1 जून से 5 जून के बीच आयोजित की गई थी। इससे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परिणाम पहले ही जारी कर दिए थे। वहीं परिणामों पर नजर डालें तो इस साल रिजल्ट 97.43 प्रतिशत रहा है। कुल 2,84,160 छात्रों में से 2,71,155 छात्रों को प्रथम श्रेणी में रखा गया है और 5,570 और 79 छात्रों को द्वितीय और तृतीय श्रेणी के परिणाम प्राप्त हुए हैं। इस साल लड़कियों का रिजल्ट 98.06 प्रतिशत है तो लड़कों का 96.69 प्रतिशत रहा हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+