CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की आशंका, 9 जिलों में येलो अलर्ट
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इस समय बारिश का दौर जारी है। सावन की शुरुआत से ही मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, कई जिलों में नदियां और नाले उफान पर हैं।
मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा और बेमेतरा शामिल हैं। इन इलाकों में एक-दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में राज्य में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही। राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सोमवार को दंतेवाड़ा के कटेकल्याण में सबसे ज्यादा 50 मिमी बारिश दर्ज की गई। पेंड्रा में भी 50 मिमी बारिश हुई।
विभिन्न स्थानों से वर्षा का डेटा
भोपालपटनम और भानुप्रतापपुर में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। बीजापुर, अंबागढ़ चौकी, चिरमिरी, दंतेवाड़ा और मनेंद्रगढ़ में 20 मिमी बारिश हुई। यह डेटा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की अलग-अलग तीव्रता को दर्शाता है।इन मौसम स्थितियों के कारण, जारी बारिश ने प्रभावित क्षेत्रों में दैनिक दिनचर्या और परिवहन को काफी प्रभावित किया है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक कि एक अवदाब उत्तर पूर्व राजस्थान और उसके निकट स्थित है। इसके पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए क्रमिक कमजोर होकर निम्न दाब के क्षेत्र में आगामी 12 घंटे में बदल जाएगा। साथ ही मानसून द्रोणिका पूर्व दक्षिण की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मंगलवार को हल्की से मध्यम वर्षा होगी। कुछ इलाकों में बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में 27 सुविधाओं का घर बैठे मिलेगा लाभ,जानिए मोर संगवारी योजना से जुड़ी जानकारी












Click it and Unblock the Notifications