CG: कोरिया में विष्णुदेव साय का विपक्ष पर हमला, कहा- कांग्रेस है लोकतंत्र की हत्यारी

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय की खूब तारीफ की। शनिवार को उन्होंने कहा कि सरोज पांडेय महापौर, विधायक, सांसद, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी की केंद्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद जैसे बड़े-बड़े पदों पर रहीं। एक बार में महापौर-विधायक-सांसद बनने का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है। ऐसी प्रखर वक्ता और योग्य नेत्री को आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाना है, दिल्ली भेजना है। जैसे छत्तीसगढ़ में जनहित का सब काम सांय-सांय हो रहा है, वैसे ही कोरबा लोकसभा के विकास का काम सांय-सांय होगा।

जनसभा में लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय, विधायक गण भैयालाल राजवाड़े, राजेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, भाजपा नेता शैलेश शिवहरे सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

cg news

इधर जांजगीर-चांपा लोकसभा के लवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ये चुनाव देश के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। एक चायवाले, गरीब के बेटे मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। मोदी जी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में 2029 तक भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति और 2047 तक विकसित भारत बनाने का चुनाव है।

साय ने कहा कि मोदी जी ने देशवासियों को कोरोना का इंजेक्शन मुफ्त में देने का काम किया। 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई। गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में चावल दिया जा रहा है। जनहित के सभी बड़े-बड़े काम मोदी जी ने किये हैं। इसलिए उनको तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर बहन कमलेश जांगड़े को जिताना होगा और सांसद बनाकर दिल्ली भेजना होगा, यही आशीर्वाद आप सभी से मांगने आया हूँ।

सीएम साय ने कहा कि बस्तर सहित कांकेर, राजनांदगांव, महासमुंद में जमकर मतदान हुआ है। जो इस बात का संकेत है कि चारों लोकसभा सीट में भाजपा की जीत हो रही है, इसलिए आप सभी जांजगीर की सीट भी जिताइये। ये आग्रह मैं आप सभी से करने आया हूँ।

जनसभा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, लोकसभा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े, जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े, भाजपा नेता धनीराम धीवर सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय की दिखी संवेदनशीलता, गंभीर बीमारी से जूझ रहे ग्रामीण को मिला नया जीवन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+