CG: सीएम विष्णुदेव साय की दिखी संवेदनशीलता, गंभीर बीमारी से जूझ रहे ग्रामीण को मिला नया जीवन
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता का उदाहरण एक बार फिर सामने आया है। जशपुर नगर के पेट की गंभीर बीमारी से जूझ रहे पालेश्वर राम (25 वर्ष) को सीएम साय विष्णुदेव साय की पहल से नया जीवन मिला है। पालेश्वर के स्वजनों ने बताया कि पालेश्वर बीते एक साल से पेट की गंभीर बीमारी से ग्रसित था। उसके पेट मे भयंकर दर्द रहा करता था, जिससे वह ना तो ठीक से खा पाता था और ना ही सो पाता था। इससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।

इस बीच, पीड़ित पालेश्वर के स्वजनों ने सीएम कैम्प बगिया पहुंच कर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पालेश्वर की जान बचाने के लिए, उपचार मे सहायता का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री साय के पहल पर रायपुर के नारायणा हॉस्पिटल मे पालेश्वर के इलाज की व्यवस्था की गई। डॉक्टरो ने जांच मे पालेश्वर के पेंक्रिया और आंत मे समस्या पाया। मुख्यमंत्री विष्णु साय के निर्देश पर, नारायणा हॉस्पिटल ने पालेश्वर का सफल आपरेशन किया। फिलहाल, पालेश्वर स्वास्थ्य लाभ ले रहा है.पालेश्वर के आपरेशन का सारा भुगतान आयुष्मान कार्ड के माध्यम से किया गया है।
यह भी पढ़ें पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में करेंगे चुनावी रैली, 29 अप्रैल को कोरबा दौरा संभावित












Click it and Unblock the Notifications