CG News: ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार योजना’ का लाभ, जनता घर बैठे बनवा रही शासकीय दस्तावेज

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार की तुंहर सरकार तुंहर द्वार योजना से रोज़ाना कई लोग लाभान्वित हो रहे हैं। राज्य के वरिष्ठ मंत्री मोहम्मद अकबर खुद इसके सुव्यवस्थित संचालन के लिए लगातार निगरानी रख रहे हैं।

Tunhar Sarkar Tunhar Dwar Yojana: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग द्वारा नई सुविधा 'तुंहर सरकार तुंहर द्वार' का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत जून 2021 से अब तक 17 लाख 93 हजार 435 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। इनमें 12 लाख 23 हजार 595 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा 5 लाख 69 हजार 840 ड्राइविंग लायसेंस शामिल हैं।

bhupesh

परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर द्वारा 'तुंहर सरकार तुंहर द्वार' के सुव्यवस्थित संचालन के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। परिवहन विभाग द्वारा संचालित 'तुंहर सरकार तुंहर द्वार' योजना लोगों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इसमें लोगों को परिवहन संबंधी 22 सेवाएं उनके घर के द्वार पर पहुंचाकर दी जा रही है। जन केन्द्रित इस सुविधा के अंतर्गत लोगों को अब बार-बार परिवहन विभाग का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इससे आवेदकों के धन तथा समय दोनों की ही बचत हो रही है।

Recommended Video

      अडानी के हवाले केंद्र सरकार पर हमलावर कांग्रेस, जमकर वार पलटवार

      परिवहन विभाग द्वारा बताया गया है कि 'तुंहर सरकार, तुंहर द्वार' सेवा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए विभाग द्वारा एक हेल्पलाईन नम्बर 75808-08030 जारी किया गया है, जो सभी कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक कार्य करते हुए जानकारी प्रदान करता है। आवेदक चाही गई जानकारी ई-मेल आईडी www.parivahan.gov.in पर भी अपनी मेल भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उक्त हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करके आवेदक अपने ड्रायविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र के प्रेषण संबंधी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभी औसतन प्रतिदिन 100 कॉल आ रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से ड्रायविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रक्रिया, टैक्स एवं फीस संबंधी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

      यह भी पढ़ें CG News: छत्तीसगढ़ में होगा ग्रामीण परिवारों का सामाजिक एवं आर्थिक सर्वे, 1 अप्रैल से शुरू होगी शुरुआत

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+