पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में करेंगे चुनावी रैली, 29 अप्रैल को कोरबा दौरा संभावित
Chhattisgarh Modi: छत्तीसगढ़ के तीसरे चरण की वोटिंग के पहले भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों का शेड्यूल बनाना शुरू कर दिया है। बीजेपी का फोकस अब छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर है। मिली जानकारी के मुताबिक इस माह के अंत तक पीएम नरेन्द्र मोदी कोरबा आ सकते हैं। इस बात के आसार हैं कि मोदी 29 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा कर सकते हैं,लिहाजा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले भी छत्तीसगढ़ में चार सभाएं ले चुके हैं। बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्रियों के भी दौरे के कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं। चुनावी अधिसूचना जारी होने के बाद पीएम मोदी का यह तीसरा दौरा होगा। इसके पूर्व वह दो बार छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा कर चुके हैं।

23 अप्रैल को पीएम मोदी ने जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के तहत सक्ती के जेठा मैदान में जांजगीर-चांपा के बीजेपी प्रत्याशी कमलेश जांगड़े और रायगढ़ लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को विजय बनने की अपील की थी। 23 अप्रैल को धमतरी के श्यामतराई में भारतीय जनता पार्टी की महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी, कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग और रायपुर के लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के लिए मत मांगकर मतदाताओं को साझा था।
पीएम मोदी ने 24 अप्रैल को अंबिकापुर में सरगुजा के बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणि महराज को जिताने की अपील की थी। इसके पूर्व पहले चरण के मतदान के लिए पीएम बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर से 40 किलोमीटर दूर गांव छोटे आमाबाल में बस्तर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप और कांकेर के प्रत्याशी भोजराज नाग के लिए वोटर्स से वोट मांगे थे।
यह भी पढ़ें CG: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव बोले, कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटे हार रही है












Click it and Unblock the Notifications