Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CG: कांग्रेस पर रामदास आठवले का प्रहार, लोकतंत्र नहीं, बल्कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन खतरे में है

Chhattisgarh News: भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विरुद्ध संविधान बदलने का मिथ्या प्रचार करके देश को गुमराह करने में लगे हैं। आठवले ने कहा कि भाजपानीत एनडीए की सरकार संविधान को मजबूत बनाने का काम कर रही है। लोकतंत्र कतई खतरे में नहीं है बल्कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन खतरे में है, इसलिए विपक्ष अनर्गल प्रलाप कर रहा है।

cg news jpg

केंद्रीय मंत्री व आरपीआई अध्यक्ष आठवले ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश पर आपातकाल थोपकर और संविधान में 80 बार मनमाने संशोधन करके संविधान की धज्जियाँ उड़ाने वाली कांग्रेस आज संविधान के नाम पर घड़ियाली आँसू बहा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने धारा 370 खत्म करके जम्मू-कश्मीर में भारत के संविधान को लागू किया, वहाँ बेखौफ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का काम किया और सेना को पूरा अधिकार सौंपकर आतंकवाद को खत्म किया।

आठवले ने कहा कि कश्मीर का मसला देश और देश के हर व्यक्ति से जुड़ा मसला है। आठवले ने कटाक्ष किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बात से बिल्कुल बेखबर हैं कि देश की जनता किसके साथ है? हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद राहुल गांधी दलितों और मुस्लिमों को, देशभर में जातियों को एक-दूसरे के विरुद्ध बाँटने का काम कर रहे हैं। उनकी भारत जोड़ो यात्रा दरअसल भारत तोड़ो यात्रा ही साबित हुई है। आठवले ने कहा कि 28 पार्टियों का 'ठगबंधन' मोदी के विरोध में खड़ा है, जहाँ हर पार्टी में प्रधानमंत्री पद का दावेदार है, जबकि एनडीए के सभी सहयोगी क्षेत्रीय दलों को मजबूती के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है और सभी दल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रहे हैं। अपनी पार्टी आरपीआई की चर्चा करते हुए श्री आठवले ने कहा कि हम पिछले 12 वर्षों से भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और पिछली बार की तरह ही इस बार भी हमने छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा का समर्थन करने का निर्णय किया है।

केंद्रीय मंत्री और आरपीआई अध्यक्ष आठवले ने प्रधानमंत्री मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि इन 10 वर्षों में गाँव-गरीब के साथ-साथ देश के हर तबके के कल्याण और विकास की योजनाओं से करोड़ों देशवासी लाभान्वित हुए हैं। अपने 10 वर्ष के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड लेकर हम चुनाव में जा रहे हैं। देश आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन गया है और आगे उनके नेतृत्व में तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा और कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल प्रधानमंत्री के लिए अमर्यादित और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करके अपनी ओछी मानसिकता का प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदेश के बस्तर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के 'कवासी जीतेगा, मोदी मरेगा' वाले बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री की मृत्यु की कामना करना अशोभनीय है। किसी की भी मृत्यु की कामना करना हमारी संस्कृति कतई नहीं है। ईवीएम को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयानों को लेकर हुए एक सवाल पर आठवले ने कहा कि मतपत्रों के कागज और मतगणना में समय की बचत के लिहाज से ईवीएम कांग्रेस लेकर आई है। कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना में कांग्रेस जीती, इससे पहले छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस जीती, तब कांग्रेस के लिए ईवीएम ठीक था और हार गई तो ईवीएम हैक होने का प्रलाप कर रही है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में राजनाथ सिंह की चुनावी सभाएं, बस्तर और बालोद में भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+