छत्तीसगढ़ में राजनाथ सिंह की चुनावी सभाएं, बस्तर और बालोद में भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव प्रचार जोरो पर है। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल 13 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बस्तर एवं कांकेर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित आमसभा के माध्यम से हुंकार भरेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक रक्षा मंत्री सिंह दिल्ली से सुबह 10:30बजे रवाना होंगे तथा दोपहर 12:30 बजे जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी विमानतल पहुँचेंगे। दोपहर 1:15 बजे बस्तर के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए बरपुर रोड गीदम दंतेवाड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

rajnath singh

दंतेवाड़ा में आयोजित सभा को संबोधित करने के पश्चात रक्षा मंत्री सिंह कांकेर लोकसभा क्षेत्र के बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित आमसभा में दोपहर 03:15 बजे कांकेर प्रत्याशी भोजराज नाग एवं छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत के लिए उत्साह का संचार करेंगे। बालोद में आयोजित सभा को संबोधित करने के पश्चात रक्षा मंत्री सिंह शाम 04:40 बजे राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुँचेंगे। वहां से शाम 04:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कसा तंज, मोदी लहर में कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत न जब्त हो जाए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+