CG News: वन मंत्री मोहम्मद अकबर की माता का निधन, अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल
मंत्री अकबर को मातृ शोक होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष महान मरकाम ने शोक संदेश भी जारी किया है।
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के मौदहापारा में वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निवास पहुंचकर उनकी माता जी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए । उन्होंने माताजी के जनाजे को कांधा भी दिया। मुख्यमंत्री ने अकबर एवं उनके परिवारजनों से मिलकर ढाँढस बंधाया । उन्होंने ईश्वर से माताजी की आत्मा की शांति और परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।

इधर राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री मो अकबर की माता जी के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपनी विनम्र श्रद्धाजंली अर्पित किया है।अल्लाह उन्हें जन्नत अता करे।परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मरकाम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications