CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में ईंट भट्ठे में दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत, सीएम भूपेश ने जताया शोक
Chhattisgarh News: महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर में ईंट भट्ठा में काम वाले 5 श्रमिकों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख प्रकट किया है।
Mahasamund: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक दुखद हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा कि शराब के नशे में 5 मजदूर ईंट भट्ठे पर सो रहे थे। सभी मजदूर भट्ठे के गर्मी में सुलझ गए और धुएं में दम घुटने से उनकी मृत्यु हो गई। वहीं इस घटना में एक गंभीर मजदूर को बसना के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मजदूर की हालत नाजुक आंकी जा रही है। जिले के एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे ने दुर्घटना की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना बसना ब्लॉक के ग्राम गढ़फुलझर की है। बताया जा रहा हैकि ईट भट्ठे में आग लगाने के बाद सभी मजदूर नींद में थे। अचानक आग भड़कने के बाद निकले धुंए से मजदूरों का दम घुटने लगा सबकी मौत हो गई। सभी मृतक मजदूर गढ़फूलझर के निवासी बताए जा रहे हैं। बसना पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। पुलिस ने मरने वालों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें CG News: सक्ती जिले के भोथिया को मिला तहसील का दर्जा, क्षेत्रवासियों ने जताया CM भूपेश का आभार












Click it and Unblock the Notifications