CG News: सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे बालोद, निषाद समाज के वार्षिक अधिवेशन में लिया हिस्सा

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को बालोद जिले के हीरापुर में आयोजित निषाद (केंवट) समाज के वार्षिक अधिवेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने समाज के विकास के लिए शिक्षा को महत्वपूर्ण मानते हुए कहा कि किसी भी समाज को आगे बढ़ाने के लिए समाज के बच्चों को शिक्षा की बहुत आवश्यकता होती है। इसलिए समाज के लोगों से आग्रह है कि अपने बेटे-बेटियों को खूब पढ़ाएं।

उन्होंने कहा कि हमारे विद्वानों ने कहा है शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है। मानव को अगर किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ना है तो शिक्षा बहुत ही जरूरी है। शिक्षा केवल नौकरी पाने का माध्यम नहीं है बल्कि समाजसेवा के लिए, अच्छी राजनीति के लिए, अच्छी खेती-बाड़ी के लिए, अच्छे व्यापार के लिए है। कोई भी क्षेत्र में अच्छा काम करना है तो शिक्षा बहुत जरूरी है। इसलिए समाज के लोगों से आग्रह है कि सब अपने बेटे-बेटी को स्कूल भेजें, अच्छी शिक्षा दें।

cg news
सीएम विष्णुदेव साय समाज के विकास में नशाखोरी को बहुत बड़ा बाधक बताते हुएकहा कि आज युवा वर्ग नशाखोरी को ओर आगे बढ़ रहा है। जिसको आपको-हमको मिलकर रोकने की जरूरत है। नशाखोरी से घर में कलह होता, मारपीट जैसी घटनाएं होती है और कभी-कभी नशे के गिरफ्त में आकर युवा जघन्य घटनाओं को भी अंजाम देते हैं। जो समाज के लिए हानिकारक है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने-अपने बच्चों पर निगरानी रखने और उनकी गतिविधियों पर ध्यान रखने की बात कही।

विष्णुदेव साय ने कहा कि भगवान राम और निषादराज का गहरा रिश्ता है। छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है और ये माता कौशल्या की धरती है। इसलिए प्रभु राम हमारे भांजे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के रामभक्तों को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने की बात कही। निषाद समाज द्वारा आई मांग पर साय ने कहा कि आचार संहिता के कारण अभी मांग को पूरा करने की घोषणा नहीं कर रहा हूँ, लेकिन आप सभी का मांगपत्र मेरे पास है। मैं आश्वस्त करता हूँ कि आचार संहिता हटते ही सबको पूरा किया जाएगा। हमारी सरकार किसी को निराश नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें Arunachal Pradesh Election Results पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने जताई खुशी,जाने क्या कहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+