Arunachal Pradesh Election Results पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने जताई खुशी,जाने क्या कहा
Arunachal Pradesh Election Results: अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल के हुए विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती समाप्त हो चुकी है। राज्य में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनाने जा रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस जीत पर ख़ुशी व्यक्त की है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा कि अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प पर जनता की मुहर है। इस ऐतिहासिक जीत पर मैं प्रदेश की जनता का सहृदय आभार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री पेमा खांडू, अरुणाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बियुराम वाघगे और पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं।

ज्ञात हो कि अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती खत्म हो चुकी है। इस चुनाव में भाजपा ने 60 विधानसभा सीटों में से 46 सीटें प्राप्त कीं हैं। नेशनल पीपुल्स पार्टी-एनपीईपी को 5 सीटें, कांग्रेस को 1 सीटें, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) को 2 सीटें अन्य को 3 सीटें मिलीं
हैं। परिणाम के बाद अरुणाचल प्रदेश के गवर्नर केटी परनायक ने सातवीं विधानसभा को भंग कर दिया। राजभवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 174 (2) (बी) के तहत राज्यपाल ने कैबिनेट की सलाह मंजूर कर ली है।
यह भी पढ़ें CG News: 400 सीट की पाने महायज्ञ करेगी भाजपा, कार्यकर्ता पूजा कर मां काली से मांगेगें आशीर्वाद












Click it and Unblock the Notifications