CG News: सीएम भूपेश का सामजिक संगठनों से मुलाकात का क्रम जारी, गोंड समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सामजिक संगठनों से मुलाकात कर रहे हैं। गुरुवार को गोंड समाज के लोगों ने उनसे भेंट की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में लैलूंगा विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार के नेतृत्व में रायगढ़ जिला गोंड समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को राज्य सरकार द्वारा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए लगातार किए जा रहे कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया और उनसे समाज के हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर विधायक पत्थगांव रामपुकार सिंह, विधायक संजारी बालोद संगीता सिन्हा, रतन पोर्ते, वनमाली नेटि, दीपक सिदार, बलराम, भुनेश्वर पोर्ते, मिट्ठू लाल, शेखर सिदार सहित रायगढ़ जिला गोंड समाज के अनेक सदस्यगण उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें CG News: कांग्रेस ने भाजपा के विधानसभा घेराव को बताया फ्लॉप, मोहन मरकाम बोले- भाजपा को जनता ने नकारा












Click it and Unblock the Notifications