CG News: कांग्रेस ने भाजपा के विधानसभा घेराव को बताया फ्लॉप, मोहन मरकाम बोले- भाजपा को जनता ने नकारा
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा के प्रदर्शन पर कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को गरीबों की आवास की चिंता होने लगी।
PM Awas Yoajna: प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भाजपा के विधानसभा घेराव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि भाजपा के आंदोलन को जनता ने नकारा दिया। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के विषय में कांग्रेस सरकार का परफारमेंस भाजपा शासित राज्यों से बेहतर है। गरीबों के मकान बनाने में भूपेश सरकार केंद्र सरकार से ज्यादा अंशदान दे रही है।

गौरतलब है कि भाजपा ने बुधवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा का आरोप है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की नीतियों की वजह से 16 लाख परिवार प्रधानमंत्री आवास से वंचित हुए हैं। भाजपा के इस घेराव में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास , छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा के प्रदर्शन पर कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को गरीबों की आवास की चिंता होने लगी। असल मायने में भाजपा को गरीबों की नहीं बल्कि अपनी डूबती राजनीतिक नया को बचाने के लिए इस प्रकार से झूठ से भरे पैंतरा का इस्तेमाल करना पड़ा है। यह वही भाजपा है जो 15 साल के सत्ता के दौरान प्रदेश के लाखों गरीबों के आवास और मकान पर बुलडोजर चलाने का काम किए थे लाखों लोगों को घर से बेघर किए थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2015 में शुरू हुई और 2018 तक प्रदेश में रमन भाजपा की सरकार थी उस दौरान मात्र ग्रामीण क्षेत्रों में 237000 और शहरी क्षेत्रों में मात्र 19000 मकान ही बना पाए थे। भूपेश बघेल की सरकार ने 4 साल में रिकॉर्ड प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कराये हैं। पूरे प्रदेश में 1304000 प्रधानमंत्री आवास बना है।
यह भी पढ़ें CG News: छत्तीसगढ़ में हो सकेगा नारको टेस्ट, रायपुर एम्स में लगाई जा रही हैं मशीनें












Click it and Unblock the Notifications