CG News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिवार के साथ मनाई होली, नन्हे पोते को लगाया तिलक
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ होली कहते हुए कहा कि । सब अपने परिवार के साथ ख़ुशियाँ बाँटें।
पूरे देशभर में होली पर्व का उत्साह देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में होली की रंगत देखी जा रही है। सभी आम और खास लोग होली पर जमकर गुलाल उड़ा रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी होली पर उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से अपनी खुशियां लोगो से बांटी हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके जनता को होली की बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि उत्साह, उमंग और रंगों के त्यौहार होली की सभी प्रदेशवासियों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। यह त्यौहार सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, आपसी भाईचारा और सौहार्द्र मजबूत हो।
Recommended Video

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक ने ट्वीट में अपने नवजात पोते को होली पर रंग लगाते हुए वीडियों शेयर किया और साथ में लिखा कि एक दूसरे को रंगने का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। मेरे नन्हे दोस्त और हम सबकी तरफ़ से आपको शुभकामनाएँ। सब अपने परिवार के साथ ख़ुशियाँ बाँटें।
इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ से जारी होली संदेश के कहा गया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है। होली के दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह लोगों के बीच खुशियां बांटने और आपसी भाईचारा और सौहार्द्र को मजबूत बनाने का दिन है। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुरक्षित होली मनाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें CG News: राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, जल जीवन मिशन के कार्यो की हुई समीक्षा












Click it and Unblock the Notifications