CG NEWS: बिलासपुर कलेक्टर बने IAS अवनीश शरण, कार्तिकेय गोयल को मिली रायगढ़ की जिम्मेदारी
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और रायगढ़ जिले में नए जिलाधीशों की नियुक्ति की गई है। आईएएस अवनीश शरण को बिलासपुर और कार्तिकेय गोयल को रायगढ़ जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने दोनों अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिया है।

आचार संहिता के दौरान अब बिलासपुर में अवनीश शरण, रायगढ़ कार्तिकेय गोयल कलेक्टर होंगे।वही मोहित गर्ग राजनांदगांव, रामगोपाल गर्ग दुर्ग, जितेंद्र शुक्ला कोरबा जिले के एसपी होंगे। इसी प्रकार अर्चना झा को बिलासपुर और अभिषेक झा को दुर्ग का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त गया है।
वरिष्ठ अधिकारी इफ्फत आरा को खाद्य विभाग का विशेष सचिव बनाये जाने के साथ मार्कफेड, नान के एमडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में चुनाव की घोषणा होने के तीसरे दिन ही निर्वाचन आयोग ने 2 कलेक्टरों और 3 पुलिस अधीक्षकों को हटा दिया था। इन अधिकारियों में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा शामिल थे, वहीं पुलिस अधीक्षकों में दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा, कोरबा एसपी उदय किरण और राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा को भी चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications