CG: वनवासी कल्याण आश्रम पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप ने रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित वनवासी कल्याण आश्रम में जनजाति नायकों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का रविवार को किया गया था।

इस मौके पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जनजाति नायकों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह में सभी प्रतिभागियों का, और आयोजकों का अभिनंदन करता हूं। आदिवासी जननायकों पर केंद्रित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पोस्टर प्रदर्शनी मंचीय कार्यक्रम इत्यादि में शामिल सभी प्रतिभागी बधाई के पात्र हैं, ऐसा इसलिए की आप अपने अतीत के प्रति रुचि रखते हैं।
मंत्री कश्यप ने छात्रों से पूछा कि सात फीट गहराई में जाने वाली नींव क्या प्राप्त करती है? उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि अतीत के गर्भ से ही वर्तमान का जन्म होता है। वर्तमान को बेहतर बनाने के लिए हमें अपने अतीत को जानना समझना आवश्यक है। इतिहास की बुनियाद पर वर्तमान खड़ा होता है, यह बुनियाद हमारे सामाजिक योगदान, धार्मिक मान्यता, परम्परा और हमारी संस्कृति के रूप में होती है।
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आदिवासी जनजाति, गौरव जननायक हमारी पहचान है और देश का सम्मान है। इसलिए मैं समझता हूं कि जनजाति समाज के सभी छात्र-छात्राओं को और माता-बहनों को अपने जननायकों के योगदान, बलिदान का न केवल स्मरण रखना चाहिए, बल्कि उससे प्रेरणा भी लेनी चाहिए। रानी दुर्गावती, गुंडाधुर बिरसा मुंडा, शहीद वीरनारायण सिंह जैसे अनेक उदाहरण है, जिन्होंने अपने बलिदान से भारत भूमि का मान बढ़ाया है।
वन मंत्री ने कहा कि वनवासी विकास समिति रायपुर अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबंध है, उसके इस प्रेरक आयोजन की मैं प्रशंसा करता हूं, क्योंकि इस प्रकार की प्रतियोगिता से नई पीढ़ी जनजाति समाज के अतीत में दिए गए योगदान को अध्ययन के माध्यम से जान और समझ पाएगी। साथ ही अपने जनजाति समाज के प्रति आत्म गौरव का भाव भी जन्म लेगा।












Click it and Unblock the Notifications