Chhattisgarh: धान उठाव में पाई गई गड़बड़ी, अंबिकापुर प्रशासन ने की कार्रवाई
Ambikapur: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया जारी है। इस बीच राज्य शासन द्वारा अवैध धान भण्डारण और परिवहन पर कार्रवाई भी की जा रही है। अंबिकापुर जिला प्रशासन सक्रिय है। इसी कड़ी में रविवार को कलेक्टर विलास भोस्कर के निर्देश पर में खाद्य विभाग की टीम द्वारा विकासखंड लुंड्रा के ग्राम पंचायत चोरकीडीह के सुमित गोयल द्वारा संचालित बनभौरी राइस इंडस्ट्रीज का औचक निरीक्षण किया गया।

जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक निरीक्षण में पाया गया कि राइस मिल द्वारा 17020 क्विंटल धान उठाव किया गया है, जबकि धान उठाव के बाद मिलर्स द्वारा मात्र 867 क्विंटल ही चावल जमा किया गया है। बचे धान के भौतिक सत्यापन में 9522 क्विंटल धान कम पाया गया जिसके कारण जांच दल द्वारा कार्यवाही करते हुए मिलर्स से कुल 1.59 करोड़ रुपए मूल्य का 3385 क्विंटल चावल और 1152 क्विंटल धान की जब्ती की गई।
जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मिलर्स पर छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 एवम आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कठोर कार्यवाही की जावेगी। जांच में खाद्य अधिकारी रविंद सोनी, जिला विपणन अधिकारी अरुण विश्वकर्मा, सहायक खाद्य अधिकारी रोशन गुप्ता और नोडल अधिकारी स्टेट वेयरहाउसिंग संदीप गुप्ता उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का छत्तीसगढ़ दौरा, कोरबा में की विकास कार्यों की समीक्षा












Click it and Unblock the Notifications