केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का छत्तीसगढ़ दौरा, कोरबा में की विकास कार्यों की समीक्षा

Chhattisgarh: केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। उन्होने शनिवार को देर शाम कोरबा स्थित एनटीपीसी के कावेरी भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास से संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। गिरिराज सिंह ने कोरबा जिले में मनरेगा, एनआरएलएम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, भू-अभिलेख आधुनिकीकरण,वाटरशेड, अमृत सरोवर समेत अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।

cg news

केन्द्रीय मंत्री सिंह ने कोरबा में चार, चिरौंजी, केला, पपीता उत्पादन को प्रोत्साहित करते हुए पशुपालन को बढ़ावा देने और सामाजिक वानिकी को स्थापित करते हुए पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास करने के निर्देश दिए।

उन्होंने शासकीय आवासों सहित इच्छुक किसानों के आवासीय परिसरों में चार-चिरौंजी के पौधें लगाने के भी निर्देश दिए और आजीविका मिशन अंतर्गत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते गए पशुपालन, फलदार पौधा रोपण सहित अन्य लाभदायक गतिविधियों से जोड़ने कहा।

मंत्री गिरिराज सिंह ने महिला समूह के सदस्यों को आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा योजना से लाभान्वित करने के निर्देश देने के साथ ही पारंपरिक खेती के स्थान पर अर्न्तवर्तिय समेत अन्य फसलों को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए। सिंह ने अफसरों को गौठानो में नई आर्थिक गतिविधि संचालित करने की दिशा में प्रयास करने के संबंध में भी सुझाव दिए।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के पहले CM अजीत जोगी की पार्टी का होगा BJP में विलय? नई पारी शुरू करेंगे अमित जोगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+