छत्तीसगढ़ में बीजेपी को क्यों पड़ी योगेश तिवारी की जरूरत, समझिए कांग्रेस और जेसीसीजे में क्यों हुआ खेला?

Yogesh Tiwari Join BJP: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले जेसीसीजे को बड़ा झटका लगा है। किसान नेता रहे योगेश तिवारी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व सीएम रमन सिंह ने रायपुर में उन्हें सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस और जेसीसीजे के पूर्व नेता योगेश तिवारी शनिवार को अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी की सदस्यता ले ली।बता दें कि योगेश तिवारी अजीत जोगी के बेहद करीबी रहे। पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और बृजमोहन अग्रवाल की मौजूदगी में रायपुर में आयोजित एक सभा में योगेश ने बीजेपी में शामिल हो गए।

 Chhattisgarh

योगेश तिवारी कांग्रेस में लंबे समय तक जुड़े रहे। पूर्व सीएम दिवंगत अजीत जोगी ने जब अपनी पार्टी बनाकर 2018 विधानसभा चुनाव लड़ा तब योगेश जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ चले गए और बेमेतरा से विधानसभा चुनाव लड़ा। हालांकि योगेश जीत तो नहीं पाए लेकिन लोगों का समर्थन अच्छा मिला। अब चुनाव से ठीक पहले योगेश तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। अंदर खाने से खबर है कि योगेश बेमेतरा से टिकट की दावेदारी भी कर रहे हैं।

योगेश तिवारी के बीजेपी में शामिल होने के बाद बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। इस पार्टी में आज योगेश तिवारी जी शामिल होकर बीजेपी परिवार के सदस्य बन गए हैं, जो कि गर्व की बात है।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद योगेश तिवारी ने कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी ने आज देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। आज के युग में अगर कोई अच्छा पीएम है। मैं पिछले 8 वर्षों से बेमेतरा से राजनीति कर रहा हूं। लेकिन वहां पर कांग्रेस सरकार कुछ काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं गलत विचारधारा वाली पार्टी से जुड़ गया था। योगेश तिवारी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वो दारू वाले बाबा हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में दारू बिकवा रही है। भूपेश है तो भरोसा नहीं बल्कि धोखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+