CG election 2023: छत्तीसगढ़ में कमल खिलाने के लिए बीजेपी की रणनीति तैयार, PM मोदी करेंगे धुआंधार रैली
CG election 2023: छत्तीसगढ़ में कमल खिलाने के लिए बीजेपी ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी राज्य में पांच रैली कर सकते हैं। प्रचार में पीएम और अमित शाह के बाद सबसे ज्यादा डिमांड यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की है। उनके अलावा जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह समेत कई सीनियर नेता प्रचार अभियान में जुटेंगे।
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी की कम से कम पांच चुनावी रैलियां होंगी। उनकी छत्तीसगढ़ के हर संभाग में एक रैली होगी। भाजपा की कोशिश है कि प्रधानमंत्री की रैलियों से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाए।

भाजपा ने छत्तीसगढ़ में सीएम पद के लिए किसी को चेहरा नहीं बनाया है। भाजपा पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में भाजपा की रणनीति है कि प्रधानमंत्री मोदी की ज्यादा से ज्यादा रैलियां आयोजित हों। बाद में ज़रूरत पड़ने पर 5 से अधिक रैलियां भी हो सकती हैं।
भाजपा नेताओं के अनुसार पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बाद सबसे अधिक डिमांड उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की है। योगी भी छत्तीसगढ़ में जमकर चुनावी रैलियां करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की ही तरह छत्तीसगढ़ में भी केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को चुनाव मैदान में उतार रही है। सूत्रों के अनुसार जिन सांसदों को चुनाव लड़ना है उन्हें इस बारे में बता दिया गया है. हालांकि अभी प्रत्याशियों की छत्तीसगढ़ में दूसरी सूची आना बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications