CG Chunav 2023: भाजपा ने जारी की अपनी आखिरी लिस्ट, अंबिकापुर सीट के लिए उम्मीदवार घोषित, जानें किसे मिला टिकट
BJP Candidate 4th List: छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी अंतिम सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में चार नामों का ऐलान किया है। अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल को टिकट मिला है।
तो वहीं बेमेतरा से दीपेश साहू को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी छत्तीसगढ़ की सभी 90 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

पार्टी ने बेलतरा से सुशांत शुक्ला और कसडोल से धनीराम धीवर को टिकट दिया है। बता दें कि बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची में 64 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। तो वहीं पहली लिस्ट में 21 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया था। दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने तीन सांसदों के टिकट काट दिए थे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पहली सूची में 30 नामों की घोषणा की थी। उसके बाद दूसरी लिस्ट में 53 नामों की सूची जारी की थी। आखिरी में 22 अक्टूबर को पार्टी ने बचे हुए 7 नामों की घोषणा की थी। जिसके बाद पूरे 90 सीटों पर मामला क्लियर हो गया था।
बताते चलें कि 90 विधानसभा सीट वाली छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होगी। इस दिन 20 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं बाकी बची हुई सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications