CG Election 2023: टिकट कटने से ये तीन विधायक बिगाड़ सकते हैं कांग्रेस का खेल, अनूप नाग ने भरा निर्दलीय नामांकन
Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने 22 विधायकों का टिकट काट दिया है। टिकट कटने से कई विधायक नाराज हो गए हैं। विधायक अनूप नाग तो निर्दलीय पर्चा भर दिया है।
वहीं विधायक विनय जायसवाल के गोड़वाना गणतंत्र पार्टी से चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों से है। विधायक चिंतामणि महाराज तो भारतीय जनता पार्टी में जाने को तैयार हैं। लेकिन इन तीनों विधायकों ने अब तक कोई स्पष्ट निर्णय नहीं लिया है।

जानकारी अनुसार तीनों विधायक का फैसला कांग्रेस नेतृत्व के कारण अटका है। क्योंकि तीनों विधायकों को कांग्रेस से अभी भी उम्मीद है कि इनके पक्ष में कोई निर्णायक फैसला होगा।
पहले चरण में 20 सीटों पर चुनाव होने वाला है और बस्तर संभाग के अंतागढ़ से विधायक अनूप नाग ने टिकट कटने के बाद निर्दलीय पर्चा भर दिया है। 24 अक्टूबर नाम वापसी का आखिरी दिन है। कांग्रेस पार्टी अनूप नाग को मनाने की कोशिश कर रही है।
वहीं दूसरे चरण में 70 सीटों में पर्चा भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मनेंद्रगढ़ से विधायक विनय जायसवाल को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। इससे विनय नाराज हैं और दूसरा विकल्प देख रहे हैं। उनके गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनाव लड़ने की बातें चल रही है। इसे विनय ने भी अब तक खारिज नहीं किया है और वो दशहरे के बाद चुनाव लड़ने को लेकर निर्णय कर सकते हैं। विधासक चिंतामणि महाराज भी टिकट कटने के चलते कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं।
यहां तक कि चिंतामणि महाराज ने 23 अक्टूबर को भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात भी की है। इसके बाद चिंतामणि महाराज की भाजपा की सदस्यता लेने की संभावना बढ़ गई है।
क्योंकि पत्रकारों से बातचीत करते हुए चिंतामणि महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उनसे पार्टी जॉइन करने की पेशकश की है। लेकिन चुनाव के लिए टिकट मिलता है तो वो विचार करेंगे।
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी की अंबिकापुर सीट अभी खाली है। यहां से कांग्रेस के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव चुनाव लड़ रहे हैं। चिंतामणि महाराज वहीं से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि फिलहाल इस पर भाजपा ने अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। बता दें चिंतामणि महाराज सामरी विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं।












Click it and Unblock the Notifications