CG NEWS: कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला का बयान,भाजपा के लिए घोषणा पत्र जनता को ठगने का दस्तावेज
CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के भाजपा अपना घोषणा पत्र तैयार कर रही है। शनिवार को भाजपा द्वारा अपने घोषणा पत्र के लिये पत्रकारों से सुझाव मांगे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने इस आयोजन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि किस नैतिकता से भाजपा पत्रकार जैसी प्रबुद्ध विरादरी से सुझाव मांग रही है। भारतीय जनता पार्टी के लिये घोषणा पत्र जनता को ठगने का दस्तावेज होता है।

सुशील आंनद शुक्ला ने आगे कहा कि तीन चुनावों में 31 वायदे किये जिनमें 25 को पूरा नहीं किया। कांग्रेस और भाजपा में यही अंतर है। हमारे लिये घोषणा पत्र वायदा निभाने का पवित्र दस्तावेज होता है, बीजेपी के लिये यह एक चुनावी हथियार मात्र होता है। यह भाजपा के तीन बार के घोषणा पत्रों के फ्रंट पेज में छपी घोषणाओं के विश्लेषण से स्पष्ट होता है। भाजपा ने तीन चुनावों में 2003, 08, 13 में 150 से अधिक वायदे किया था जिसमें से 30 प्रतिशत भी पूरा नहीं किया। कांग्रेस ने 5 सालों में 36 में से 34 वादे पूरे किये हैं।












Click it and Unblock the Notifications