CG: सीएम विष्णुदेव साय ने टॉपर्स को किया वीडियो काल, शुभकामनाएं देकर बढ़ाया हौसला

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दसवीं-बारहवीं के नतीजे घोषित होने पर सीएम विष्णुदेव साय ने दोनों कक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों से सीधे वीडियो काल पर बात कर बधाई दी। बच्चों के लिए अपने मुख्यमंत्री से इस तरह अचानक रुबरू होना बेहद यादगार अनुभव रहा।

साय ने बच्चों से उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में भी पूछा। अपने मुख्यमंत्री से सीधे वीडियो काल पर जुड़े भावविभोर बच्चों में से किसी ने आईएएस बनने, तो किसी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट, तो किसी ने बैंकिंग सेक्टर में जाने की योजनाएं बताई। सीएम साय ने उनकी हर मनोकामना पूरी होने की कामना की और उन्हें लगातार परिश्रम करते रहने को कहा। बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए सीएम साय ने बच्चों सहित उनके अभिभावकों और गुरुजनों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

cg news

गौरतलब है कि कल छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड के परीक्षा नतीजे घोषित किये। जिसमें दसवीं में क्रमशः जशपुर की सिमरन शब्बा, गरियाबंद की होनिशा और जशपुर के ही श्रेयांश यादव टॉप थ्री में रहे। वहीं बारहवीं में क्रमशः महासमुंद की महक अग्रवाल, बलौदाबाजार की कोपल अम्बष्ठ और जशपुर की आयुषी गुप्ता व बलौदाबाजार की प्रीति टॉप थ्री में रहीं। दसवीं का परीक्षा परिणाम 75.61 %और बारहवीं का परीक्षा परिणाम 80.74 % रहा है ।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के जागेश्वर यादव को मिला पद्मश्री सम्मान, सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+