CG: सीएम विष्णुदेव साय ने लद्दाख हादसे पर जताया दुख, शहीदों को किया नमन
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लद्दाख हादसे में शहीद जवानो को नमन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा कि लद्दाख में सैन्य अभ्यास के दौरान हुए हादसे में सेना के 5 जवानों की शहादत की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शहीद जवानों के परिजनों के साथ है। ॐ शांति

ज्ञात हो कि 28 जून, 2024 की रात लद्दाख में नदी पार करते समय एक टैंक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना का शिकार टैंक टी-72 है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कि ये टैंक प्रशिक्षण मिशन पर था, इस दौरान एक नदी पार करने के दरमियान ये हादसा हो गया है। यह हादसा लेह से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के निकट देर रात करीब एक बजे अभ्यास के दौरान हुई है।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने दी भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई, टी -20 विश्व कप जीत पर कही यह बात












Click it and Unblock the Notifications