CG: सीएम विष्णुदेव साय ने दी भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई, टी -20 विश्व कप जीत पर कही यह बात
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टी -20 विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम द्वारा साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल जीतने की खुशी में भारतीय टीम को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत बड़ा दिन है सभी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, वो इतिहास में दर्ज हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम ने शानदार बैटिंग की और इसके पश्चात आखरी तक शानदार गेंदबाजी कर हमारे गेंदबाजों ने मैच पलट कर जीत अपने नाम दर्ज कर ली। पूरे देश को हमारे क्रिकेट खिलाड़ियों पर गर्व है।

सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि "विजयी भारत, विश्वविजेता भारत"शाबास चैंपियंस। गौरवान्वित हैं 140 करोड़ भारतीय भारतीय क्रिकेट टीम को T-20 वर्ल्ड कप जीतने की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। भारत माता की जय
यह भी पढ़ें CG: मुख्यमंत्री विष्णुदेव की विशेष पहल से मिली नई सुविधा, ड्राइविंग लाइसेंस पाना होगा आसान












Click it and Unblock the Notifications