CG: सीएम साय ने किया झारसुगुड़ा में रोड शो, कहा- उड़ीसा की जनता फिर से बनाएगी मोदी को पीएम
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को उड़ीसा के बरगढ़ लोकसभा क्षेत्र के झारसुगुड़ा में भव्य रोड शो किया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित और झारसुगुड़ा विधानसभा के प्रत्याशी टंकाधर त्रिपाठी भी उनके साथ थे।

इस दौरान पूरा झारसुगुड़ा आज भगवामय रहा। पूरे उत्साह के साथ यहाँ लोगों ने विष्णुदेव साय का स्वागत किया। सड़क पर दोनों ओर हजारों लोग फूल बरसाते रहे। रोड में में महिलाओं की मौजूदगी भी अभूतपूर्व रही। लगभग ढाई घंटे चले चले रोड शो के बाद यहाँ विष्णु देव साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यहाँ उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण दे रहा है कि उड़ीसा की जनता तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से सत्ता सौंपने वाली है। यहीं नहीं उड़ीसा के विधानसभा चुनाव में भी कमल खिलने वाला है।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: बेमेतरा में भीषण सड़क हादसे में 9 की मौत, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक












Click it and Unblock the Notifications