Chhattisgarh: बेमेतरा में भीषण सड़क हादसे में 9 की मौत, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है,जबकि इस दुर्घटना में 22 अन्य घायल हैं। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर दुख जताया है।
सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्स पर लिखा कि बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बेमेतरा के पथर्रा गांव के 8 लोगों के निधन एवं 20 लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।

विभिन्न समाचार रिपोर्टों के मुताबिक बताया है कि 'बेमेतरा के पथर्रा गांव के रहने वाले करीब 30 लोग एक पिकअप में सवार होकर, एक पारिवारिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। कठिया गांव के निकट देर रात उनकी पिकअप गाड़ी, पहले से सड़क पर खड़ी एक ट्रक में जाकर टकरा गई।
इस तीव्र टक्कर में मौकर पर ही नौ लोगों की मौत हो गई। तब मरने वालों में 5 महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल थे। इसके अलावा 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस सड़क हादसे में घायल लोगों को बेमेतरा ज़िला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि चार गंभीर लोगों को रायपुर स्थित एम्स में भर्ती किया गया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि घायलों की हालत पूर्व की तरह स्थिर है।
यह भी पढ़ें CG: सहायक शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, सीएम विष्णुदेव साय बोले- किसी को नौकरी से नहीं निकलेंगे












Click it and Unblock the Notifications