HCL के पूर्व CMD के भिलाई निवास में CBI की रेड, करोड़ो रुपये के घोटाले का है आरोप, जानिए क्या है मामला

CBI की टीम सुबह से HCL के पूर्व CMD संतोष शर्मा के भिलाई स्थित सेक्टर-2, तालपुरी और मैत्रीकुंज के निवासों में दस्तावेजों की छानबीन कर रही है।

दुर्ग, 02 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लगातार CBI , प्रवर्तन निदेशालय (ED)और आयकर विभाग की कार्रवाई देखने को मिल रही है। दुर्ग के भिलाई में आज सुबह सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) दिल्ली और रायपुर की टीम ने संयुक्त रूप से रेड की कार्रवाई की है। CBI की टीम सुबह से HCL के पूर्व CMD संतोष शर्मा के भिलाई स्थित सेक्टर-2, तालपुरी और मैत्रीकुंज के निवासों में दस्तावेजों की छानबीन कर रही है।

 HCL के पूर्व CMD के घर चल रही रेड की कार्रवाई

HCL के पूर्व CMD के घर चल रही रेड की कार्रवाई

भिलाई सेक्टर-2 निवासी व हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के रिटायर्ड सीएमडी संतोष शर्मा के घर में सीबीआई ने रेड मारी है। दिल्ली व रायपुर की संयुक्त टीम ने सुबह 5 बजे इनके सेक्टर 2, तालपुरी और और मैत्रीकुंज स्थित बंगलों में एक साथ छापेमारी की है। संतोष शर्मा के तीनों निवास में जांच चल रही है।

BSP के पूर्व अधिकारी रहे हैं संतोष शर्मा

BSP के पूर्व अधिकारी रहे हैं संतोष शर्मा

जानकारी के अनुसार सेक्टर 2 एवेन्यू बी ब्लॉक क्वार्टर नंबर 11डी निवासी संतोष शर्मा साल 2013 तक भिलाई स्टील प्लांट में डीजीएम प्रोजेक्ट के पद पर कार्यरत थे। अपने सेल में सीनियर ऑफिसर रहे केडी दीवान जो उस समय हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड के चेयरमेन थे, उनके कहने पर 2013 में बीएसपी से रिजाइन देकर एचसीएल ज्वाइन किया था। दीवान के रिटायरमेंट के बाद संतोष शर्मा एचसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंधक निदेशक बनाए गए। इस पद से वो दो साल पहले ही रिटायर हुए हैं। वर्तमान में संतोष शर्मा कर्नाटक की एक कंपनी के डीजीएम कंसल्टेंट हैं।

इस मामले में सीबीआई ने की है कार्रवाई

इस मामले में सीबीआई ने की है कार्रवाई

एचसीएल का मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के मलाजखंड में कॉपर के रॉ मटेरियल से सोना निकालने का एक प्लांट है। वहां एक नई यूनिट डाली जा रही है। नया प्लांट बनाने के लिए एक कंपनी को 200 करोड़ रुपए का ठेका दिया गया था। अभी प्लांट बना भी नहीं और संतोष शर्मा ने सीएमडी रहते हुए उस कंपनी को 100 करोड़ का भुगतान कर दिया था। इस पूरे मामले पर जांच सीबीआई कर रही है। यही कारण है कि रिटायर होने के दो साल बाद भी एचसीएल संतोष शर्मा की 75 लाख रुपए की राशि रोके हुए है।

दिल्ली व रायपुर के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने की छापेमारी

दिल्ली व रायपुर के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने की छापेमारी

सीबीआई के दिल्ली से आए अधिकारियों ने रायपुर की टीम के साथ मिकर यह छापेमारी की है। इस टीम में दिल्ली के 8 बड़े अधिकारी और 5 रायपुर सीबीआई के अधिकारी शामिल है। 13 अधिकारियों की बनी 3 टीमों ने संतोष शर्मा के सेक्टर 2, रिसाली और मैत्रीकुंज स्थित घर में शुक्रवार सुबह 5 बजे एक साथ छापेमारी की है। सेक्टर 2 निवास में छापेमारी समाप्त हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+