CG BJP: पूर्व सीएम के गढ़ में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज नेता, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में तय होगी चुनावी रणनीति
मिशन 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 24 और 25 दिसंबर को राजनांदगांव में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की है, जिसमें चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी। इसके लिए प्रदेश भर के दिग्गज नेता राजनांदगांव में जुटेंगे।

छत्तीसगढ़ में साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। 15 साल सरकार में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी इस बार कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए नई रणनीति तैयार करने में जुट गई है। इसके लिए इस बार राजनांदगांव में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक आगामी चुनाव के मद्देनजर होने वाले आंदोलनों और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए बुलाई गई है।

चुनावी साल में राजनीतिक दलों के द्वारा बैठकें लेकर रणनीतियां तैयार करने का दौर शुरू हो चुका है। विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी चुनावी मैदान में उतरने के लिए शंखनाद कर चुकी है जिसके तहत 24 औऱ 25 दिसंबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक राजनांदगांव में बुलाई गई है। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी संगठन के आगामी रणनीतियों के लिए निर्देश जारी करेगी। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश अनुसार भारतीय जनता पार्टी अपने सबसे छोटी इकाई शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं तक पहुंचेगी ।
पूर्व सीएम के गढ़ में बीजेपी तैयार करेगी रणनीति
यह बैठक राजनंदगांव के अनंत पैलेस में 24 और 25 दिसंबर यानी 2 दिन आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रदेश भाजपा के सभी दिग्गज नेता राजनांदगांव जिले में ही प्रवास करेंगे। लेकिन इस बार यह बैठक राजनांदगांव में आयोजित की जा रही है, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव विधानसभा के विधायक हैं, इस जिले के बाकी 4 विधानसभाओं में कांग्रेस का कब्जा है। जिसके तहत जिले के सभी शक्ति केन्द्रों में पहुंचेगी।
चार विधानसभा के 161 शक्ति केंद्रों की बैठक
राजनांदगांव में कार्यसमिति की बैठक के एक दिन पहले प्रदेश भाजपा के नेता राजनांदगांव पहुंचेंगे। एक ही दिन 4 विधानसभा के सभी 161 शक्ति केंद्रों की बैठक होगी। इसमें भाजपा के अलग-अलग पदाधिकारी पहुंचेंगे। प्रभारी सबसे अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता सदस्यों और मण्डल प्रदेश पदाधिकारियों से परिचित होंगे, और संगठन द्वारा कांग्रेस सरकार को घेरने बनाई गई, महत्वपूर्ण रणनीति भी साझा करेंगे। इसके लिए राजनांदगांव जिला संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
24 को कोर ग्रुप और 25 को कार्यसमिति की बैठक
प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने बताया कि 24 दिसम्बर को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक होगी जिसमें कोर ग्रुप के 14 सदस्य शामिल होंगे। 25 दिसंबर को प्रदेश कार्यकारिणी की मुख्य बैठक राजनांदगांव के अनन्त पैलेस में होगी। जिसमें कोर ग्रुप के निर्णयों पर चर्चा होगी, इस बैठक में प्रदेश भर के 200 भाजपा नेता जिनमे संगठन से सभी प्रमुख, पूर्व विधायक, सांसद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शामिल रहेंगे। प्रदेश कायर्समीति की बैठकों के लिए जिला भाजपा संगठन ने तैयारी शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications