CG: भाजपा प्रवक्ता देवलाल बोले, नक्‍सलवाद को लेकर हमारी नीति और नीयत दोनों स्‍पष्‍ट

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा है कि नक्‍सलवाद को लेकर भाजपा की नीति और नीयत शुरू से स्‍पष्‍ट है। नक्‍सलवादि‍यों को उन्‍हीं की भाषा में जवाब दि‍या जा रहा है। यह भाजपा की सुस्‍पष्ट नीति का ही परिणाम है कि पिछले दि‍नों फोर्स ने नक्‍सलियों की मांद में घुसकर चुनाव की प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने के मंसूबे पर पानी फेर दि‍या था। भाजपा नेता कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्‍ला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा की ओर अंगुली उठााने से पहले कांग्रेस के लोगों को पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए।

bjp cg 600 jpg

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि माओवादी सोच में जकड़े कांग्रेसी अब बगैर पुख्‍ता जानकारी के कुछ भी बयान दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के लिए खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस साल अब तक कम से कम 80 नक्सली मारे गए हैं। 125 से अधिक गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि 150 ने आत्मसमर्पण किया है। कुछ दिनो पूर्व ही छत्तीसगढ़ में दो दिन पहले सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2004-14 की तुलना में 2014-23 में देश में वामपंथी उग्रवाद से संबंधित हिंसा में 52 प्रतिशत की गिरावट आई है और इस अवधि में मौतों की संख्या 69 प्रतिशत कम होकर 6,035 से 1,868 हो गई है।

देवलाल ठाकुर ने मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय को मौनी बाबा कहे जाने पर ऐतराज जताते हुए कहा कि यह परंपरा कांग्रेस में रही है, भाजपा में नहीं। 10 वर्षों तक यूपीए शासनकाल में उनके प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मौनी बाबा बने हुए थे।केवल एक परिवार की भक्ति करने वाली पार्टी में किसी और को कुछ भी बोलने की इजाजत नहीं है। हमारे यहां सीएम विष्‍णुुदेव साय जी ने स्‍पष्‍ट कहा है कि नक्‍सलियों को उनके लहजे में जवाब दिया जाएगा। बातचीत से समस्‍याएं हल होती हैं, इसलिए मुख्‍यमंत्री साय ने नक्‍सलियों के लिए बातचीत का रास्‍ता खोल रखा है, लेकिन अगर वे हथियार उठाएंगे तो इधर से जवानों को भी गोली मारने के आदेश दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें छत्‍तीसगढ़ सीएम विष्‍णुदेव साय बोले- कांग्रेस ने आदिवासियों का केवल वोटबैंक की तरह इस्तेमाल किया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+