छत्‍तीसगढ़ सीएम विष्‍णुदेव साय बोले- कांग्रेस ने आदिवासियों का केवल वोटबैंक की तरह इस्तेमाल किया

Chhattisgarh Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ में सत्‍तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी युद्ध स्‍तर पर प्रचार करना शुरू कर चुकी है। इसके साथ ही भाजपा नेताओं और मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने विपक्षी कांग्रेस पर हमले तेज कर दिए हैं। सीएम ने कहा कांग्रेस से जनता का विश्‍वास उठ चुका है। इसके साथ ही सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों का इस्‍तेमाल किया।

cm sai

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने ये बात बुधवार को करंजिया जनपद अंतर्गत ग्राम गोपालपुर और समनापुर जनपद के ग्राम बम्हनी में चुनावी सभा को संबोधित करते हए कही। मंडला संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में लोगों से मतदान की अपील करते हुए सीएम साय ने उपलब्धियां गिनाई।

इसके साथ ही साय ने कहा भाजपा ने आदिवासियों का सम्मान किया। आदिवासियों के उत्थान के लिए अलग से आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन किया। कांग्रेस ने आदिवासियों का केवल वोटबैंक की तरह इस्तेमाल किया।उ उन्‍होंने कहा भूपेश बघेल ने महादेव एप को संरक्षण देने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+