CG: भाजपा विधि प्रकोष्ठ का सम्मेलन कल, 1000 से अधिक अधिवक्ता होंगे शामिल
Chhattisgarh: भाजपा के विधि प्रकोष्ठ का एक दिवसीय छत्तीसगढ़ स्तरीय सम्मेलन कल आयोजित होगा। रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश जी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय समेत पूर्व विधायक एवं विधि प्रकोष्ठ के प्रभारी देवजीभाई पटेल उपस्थित रहेंगे।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश चंद्रवंशी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कल प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2 बजे तक विधि प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के ऑडिटोरियम में होगा। सम्मेलन में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश भर से एक हजार से अधिक अधिवक्ता शामिल होंगे और महत्वपूर्ण बात यह है कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लगभग दो सौ अधिवक्ता राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी की उपस्थिति में भाजपा प्रवेश करेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश जी के उद्बोधन से होगी साथ वे विधि प्रकोष्ठ के समस्त अधिवक्ताओं को मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे इसके बाद प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी मार्गदर्शन देते हुए प्रदेश भर से सम्मेलन में आए अधिवक्ताओं को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें CG: एकात्म परिसर में मनाया गया भाजपा के स्थापना दिवस, शिवप्रकाश ने किया ध्वजारोहण












Click it and Unblock the Notifications