CG: एकात्म परिसर में मनाया गया भाजपा के स्थापना दिवस, शिवप्रकाश ने किया ध्वजारोहण

Chhattisgarh News: भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने शनिवार को रायपुर में भाजपा के स्थापना दिवस पर एकात्म परिसर में आहूत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा है कि 6 अप्रैल 1980 को आज से ठीक 44 वर्ष पूर्व भारत में राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत एक नए राजनीतिक दल का उदय हुआ। भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए संकल्पित है।

punjab news

इस कार्यक्रम की शुरुआत में शिवप्रकाश और किरण देव ने भाजपा का ध्वज फहराया और भारत माता के चित्र और भारतीय जनसंघ (अब भाजपा) संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पार्टी के स्थापना दिवस की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया।

भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने भाजपा की 44 वर्षों की राजनीतिक यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की।

देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में सरकार बनाने के बाद रखी। आज तीन दशक बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है तथा भारी बहुमत से भाजपा नीत राजग सरकार केन्द्र में गठित हुई है। श्री शिवप्रकाश ने कहा कि पहले आम चुनाव में 2 सीटों से लेकर आज 303 सांसदों तक का सफर अपने समर्पित, निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर शीर्ष पर पहुंची बीजेपी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है।

यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय ने BJP के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं, अटल जी को किया नमन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+