OPINION: सीएम विष्णुदेव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ की महिलाएं हुईं सशक्त, आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ें कदम
Chhattisgarh Bihan Yojana: छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं का उद्देश्य न केवल महिलाओं को रोजगार से जोड़ना है, बल्कि उन्हें अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और समाज में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए सक्षम बनाना है। एक ऐसी योजना है बिहान योजना, जो राज्य के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करती है और उनकी आजीविका को सुदृढ़ करती है।
जशपुर की नीतू की बदली किस्मत, पेश किया महिला सशक्तिकरण का उदाहरण
नीतू गुप्ता की कहानी इसका सजीव उदाहरण है। जशपुर जिले के बगीचा ब्लॉक के ग्राम झिक्की की रहने वाली नीतू ने बिहान योजना के तहत लक्ष्मी स्व सहायता समूह से जुड़कर अपने छोटे से किराना व्यवसाय को बढ़ाया। मुद्रा लोन के माध्यम से उन्होंने न केवल अपने व्यवसाय को बढ़ाया, बल्कि गांव के अन्य लोगों को भी कम ब्याज दर पर लोन लेने के लिए प्रेरित किया। इससे न सिर्फ उनका अपना व्यवसाय फल-फूल रहा है, बल्कि वह दूसरों के लिए रोजगार के अवसर भी उत्पन्न कर रही हैं।

नीतू ने अपने व्यवसाय और खेती के माध्यम से महज दो माह में दो लाख पचास हजार रुपए से अधिक की आय अर्जित की और अब वह लखपति महिला के रूप में सम्मानित हैं। यह उनकी मेहनत, सही दिशा में की गई योजनाओं और आत्मविश्वास का परिणाम है। नीतू गुप्ता की यह यात्रा न केवल उनके लिए एक प्रेरणा है, बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए भी एक प्रेरणा है जो आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं।
महासमुंद में महिलाओं में खड़ा किया व्यवसाय
इसी प्रकार, महासमुंद जिले के जय मां दुर्गा महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भी अपनी मेहनत और हौसले से फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण व्यवसाय स्थापित किया है। इस समूह की अध्यक्ष अहिल्या साहू और सचिव कल्याणी दुबे ने बिहान योजना से आर्थिक मदद लेकर इस व्यवसाय को खड़ा किया और तीन लाख फ्लाई ऐश ब्रिक्स का निर्माण किया। इन महिलाओं ने साबित कर दिया कि किसी भी व्यवसाय में महिलाओं की भूमिका उतनी ही महत्वपूर्ण हो सकती है, जितनी पुरुषों की।
इन उदाहरणों से यह साफ जाहिर होता है कि बिहान योजना के माध्यम से महिलाएं सिर्फ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में सफल नहीं हो रही हैं, बल्कि वे दूसरों के लिए भी रोजगार का सृजन कर रही हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में यह योजनाएं महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही हैं।
छत्तीसगढ़ की महिलाओं जागा आत्मविश्वास
बिहान योजना न केवल महिलाओं के लिए एक रोजगार का माध्यम बन रही है, बल्कि यह उन्हें अपनी मेहनत और संघर्ष के माध्यम से समाज में सम्मान और आत्मनिर्भरता का अहसास भी करा रही है। राज्य सरकार के इस प्रयास ने यह साबित कर दिया है कि अगर महिलाओं को सही मार्गदर्शन और आर्थिक सहायता मिले, तो वे किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त कर सकती हैं।
छत्तीसगढ़ की महिलाएं अब अपने आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन से समाज में अपने कदम मजबूत कर रही हैं। बिहान योजना के तहत राज्य सरकार की कोशिशों ने उन्हें एक नया रास्ता दिखाया है, जो न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार है, बल्कि समाज में महिलाओं के योगदान को भी मजबूत करता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो भविष्य में और भी अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने में सफल होगी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी, 5 नगर निगमों में होंगी महिला महापौर
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications